खेल

उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव बने विजेता, एरिगेसी को हराया

नई दिल्ली । उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अर्जुन एरिगेसी को हराकर सोमवार को टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीता। वहीं, विश्व चैंपियन डी गुकेश संयुक्त आठवें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहे। गुकेश ने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट केमर से ड्रॉ खेला और 6.5 अंक के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया।
आर प्रज्ञानंदा ने भी नीदरलैंड के जोर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला और 5.5 अंक के साथ टूनार्मेंट खत्म किया। अगर कैंडिडेट्स टूनार्मेंट से पहले इस प्रदर्शन को देखें तो भारतीय खिलाड़ी को सुधार करना होगा। एरिगेसी को रेटिंग के मामले में सबसे अधिक नुकसान हुआ क्योंकि उन्होंने 29 अंक गंवा दिए और विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हो गए। असल में गुकेश ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो लाइव रेटिंग सूची में 10वें नंबर पर हैं और शतरंज के शौकीनों के लिए यह हैरानी की बात है कि 2750 रेटिंग से ऊपर कोई भारतीय नहीं है।
अब्दुसत्तोरोव ने 13 बाजी के मुकाबले में नौ अंक हासिल किए। उनके जूनियर हमवतन और विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव उनसे आधा अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहे। फोरेस्ट, केमर और अमेरिका के हैंस नीमन 7.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे जो जर्मनी के मथाइस ब्लूबाउम और टूनार्मेंट के 14 साल के सनसनीखेज खिलाड़ी तुर्किये के यागिज कान एर्दोगमुस से आधा अंक अधिक है। गुकेश, नीदरलैंड के अनीश गिरी और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेदोसेव ने प्रज्ञानंद से एक अंक अधिक हासिल किया और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे। एरिगेसी और अरविंद चिदंबरम ने 4.5 अंक जुटाए जबकि चेक गणराज्य के थाई दाई वैन गुयेन आखिरी पांच दौर के मुकाबले हारने के बाद सिर्फ तीन अंक के साथ सबसे आखिरी स्थान पर रहे।

Related Articles

Back to top button