खेल

पाकिस्तानी अंपायर की करतूत देख हंस पड़ेंगे: आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बाबर को बचाने के लिए नियम ही बदल डाले

लाहौर । राजनीति हो या क्रिकेट का मैदान, पाकिस्तान अपनी किरकिरी करवाने से कहीं बाज नहीं आता। टी20 विश्व कप 2026 से पहले आईसीसी ने अब आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना मजाक बनवाया है। दरअसल, पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच के थर्ड अंपायर पाकिस्तान के नासिर हुसैन ने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। बाबर आजम को बचाने के चक्कर में नासिर ने नियम ही बदल डाले। बाद में जब कमेंटेटर और बाकी हंसने लगे तो नासिर को एहसास हुआ कि वह गलत फैसला ले रहे हैं और फिर उन्होंने फील्ड अंपायर से फैसला बदलने को कहा। नासिर ने नियम की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पाकिस्तान का मजाक बनवाया, सो अलग।
दरअसल, पहले टी20 में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। टीम ने एक वक्त तीन विकेट पर 123 रन बना लिए थे। साहिबजादा फरहान (0), सैम अयूब (40) और कप्तान सलमान आगा (39) पवेलियन लौट चुके थे। पाकिस्तानी पारी के 14वें ओवर में लेग स्पिनर एडम जैम्पा गेंदबाजी के लिए आए। उस वक्त क्रीज पर बाबर आजम और फखर जमां थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर जैम्पा ने गुगली फेंकी। इस पर रिवर्स स्वीप के प्रयास में गेंद जाकर बाबर के पैर पर लगी। आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपील की और फील्ड अंपायर एहसान रजा ने नॉटआउट करार दिया। इसके बाद इस मैच में आॅस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे ट्रेविस हेड ने रिव्यू लिया।

Related Articles

Back to top button