आगरा

आगरा में कल साइरन बजते ही छाएगा अंधेरा: हवाई हमले की मॉक ड्रिल

आगरा । आगरा शहर में शुक्रवार शाम हवाई हमले से बचाव की तैयारी के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास शाम 6 बजे से 6 बजकर 6 मिनट तक चलेगा। मॉक ड्रिल के दौरान साइरन बजते ही शहर के चिन्हित इलाकों में ब्लैकआउट किया जाएगा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने जैसी रिहर्सल की जाएगी।
इसे लेकर जिलाधिकारी और प्रभारी नागरिक सुरक्षा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई। अधिकारियों ने साफ किया कि यह केवल एक रिहर्सल है, इसलिए आमजन किसी भी तरह से घबराएं नहीं।
बैठक में बताया गया कि ब्लैकआउट मॉक ड्रिल शाम 6 बजे पुलिस लाइन परिसर में की जाएगी। मॉक ड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ऊऊटअ), अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, टोरेंट पावर, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग सहयोग करेंगे।
मॉक ड्रिल के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा हवाई हमले से बचाव का साइरन ऊँची-नीची आवाज में बजाया जाएगा। साइरन बजते ही टोरेंट पावर द्वारा मॉक ड्रिल क्षेत्र के आसपास की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। शाम 6:06 बजे हवाई हमले की समाप्ति का साइरन तेज आवाज में बजाया जाएगा, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन तकनीकों का अभ्यास करते हुए हवाई हमले से क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की रिहर्सल करेंगे। इस दौरान पुलिस विभाग यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखेगा।
शिक्षा विभाग द्वारा नजदीकी स्कूलों के विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल में शामिल किया जाएगा, ताकि उनमें आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। अपर जिलाधिकारी और प्रभारी नागरिक सुरक्षा ने पुलिस लाइन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि यह केवल हवाई हमले से बचाव की तैयारी का अभ्यास है।

Related Articles

Back to top button