मनोरंजन

सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप:एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी के मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा एलिगेंट आॅल-ब्लैक अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। सोनम दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोमवार को अपनी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक काफी कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश नजर आ रहा है।
बता दें कि सोनम के इस आउटफिट को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। सोनम पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उनका बेटा वायु तीन साल का है, जिसका जन्म अगस्त 2022 में हुआ था। एक्ट्रेस ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी।
सोनम ने अपने करियर की शुरूआत साल 2007 में फिल्म सांवरिया से की थी। एक्ट्रेस की नीरजा, रांझणा और प्रेम रतन धन पायो प्रमुख फिल्में हैं। वह आखिरी बार फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं, जो 7 जुलाई 2023 को जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी।

Related Articles

Back to top button