आगरा

ताजमहल में शॉल चढ़ाने गए हिंदूवादियों को पुलिस ने रोका

आगरा। आगरा में ताजमहल को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदुवादी पैदल मार्च कर ताजमहल की ओर बढ़े। जहां पर ताजमहल के अंदर भगवान शिव को शॉल चढ़ाने के लिए निकले। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर हिंदूवादी नेताओं ने अन्य लोगों के ताजमहल में कार्यक्रम आयोजित करने पर विरोध जताया।
संगठन का आरोप है कि कुछ लोगों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उनका कहना है कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता, किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जबकि सरकारी अधिकारी अपने खर्चे पर उर्स का पूरा खर्चा उठा रहा है। वहां पर चादर चढ़ाई जा रही है।
हमारे यहां पर भी परम्परा है, जब ठंड पड़ती है तो हमारे यहां भगवान को गर्म कपड़े पहनाते है। अगर आगे उर्स बना तो उग्र आंदोलन होगा। हिंदुवादी लगातार शिव मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे है और मरते दम तक करेंगे। राष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि वे अपने प्रयास जारी रखेंगे और प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताई है।

Related Articles

Back to top button