शहर कांग्रेस कार्यालय पर मना प्रियंका गांधी का जन्मदिन

आगरा। आगरा में प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर सौ दिन कार्य योजना बैठक आयोजित हुई। जहां पर मनरेगा बचाओ,पंचायत चुनाव और एमएमसी चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व एमएलसी वं पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल मौजूद रहे। जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। इसके बाद प्रियंका गांधी का जन्म दिन मनाया।
विवेक बंसल ने कहा-आज से उत्तर प्रदेश में 100 दिन की कार्य योजना घोषित कर चुनावी शंखनाद करने के लिए जा रहे है। कांग्रेस भाजपा के वोट चोरी के मंसूबों पर काम कर रही है। मनरेगा का कानूनी अस्तित्व खत्म कर कुचक्र रच रही है।
वहीं दूसरी तरफ रकफ के जरिए हमारे वोट काटे की साजिश कर रहे है। मगर हम प्रतिबद्ध है, भाजपा के इन मंसूबों को उखाड़ फेंकने के लिए। राहुल गांधी पिछले कई वर्ष से भाजपा के संविधान बदलने के प्रयासों के खिलाफ देश हित में लगातार संघर्ष कर रहे है।
अगले 100 दिनों में कांग्रेस पार्टी पूरे देश भर में 30 से ज्यादा संविधान संवाद महापंचायतों के माध्यम से योगी सरकार की असफलताओं को जनता के सामने लाएगी। संविधान संवाद पंचायत की शुरूआत 26 जनवरी से होगी। सीतापुर से पहली महापंचायत होगी। इसके बाद लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहारनपुर, प्रतापगढ़ होते हुए। पूरे देश की बड़ी महा पंचायतो पर पहुंचेगी।



