WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
लॉस एंजेलिस में ईरान समर्थित रैली में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, भीड़ ने चालक को पीटा – Dixit Times
अंतरराष्ट्रीय

लॉस एंजेलिस में ईरान समर्थित रैली में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, भीड़ ने चालक को पीटा

लॉस एंजिल्स । अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई। जब एक तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में घुसा गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साएं लोगों ने बाद में ट्रक ड्राइवर की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल ईरान की जनता सरकार के खिलाफ पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रही है, जिसका असर पूरी दुनिया के साथ अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में लॉस एंजिल्स में ईरानी शासन के विरोध में एक मार्च निकाला जा रहा था, जिसमें शामिल हुए लोगों को एक ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई।
अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार (11 जनवरी) दोपहर को लॉस एंजिल्स में ईरान में जारी आंदोलन के समर्थन में रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान एक यू-हॉल ट्रक प्रदर्शनकारियों की भीड़ में दाखिल हो गया। लॉस एंजिल्स पुलिस के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था, जिससे बचने के लिए प्रदर्शनकारी रास्ते से हट गए और फिर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की।
घटना के बाद ट्रक को कुछ ही ब्लॉक दूर रोक लिया गया। ट्रक की खिड़की और साइड के शीशे टूटे हुए थे। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को घेर लिया, जबकि प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवर पर घूंसे बरसाते और झंडों के डंडों को साइड की खिड़की के अंदर डालकर हमला करते नजर आए।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक, जिसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति को ट्रक से टक्कर लगी, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि दो लोगों की मौके पर जांच की गई, हालांकि दोनों ने इलाज लेने से इनकार कर दिया

Related Articles

Back to top button