मथुरा

हाथियों को शीतलहर से बचाने के लिए खासा इंतजाम

मथुरा में ठंड के टॉर्चर से बचाने के लिए वाइल्डलाइफ रडर ने खानपान में किया बदलाव

मथुरा । उत्तरी भारत में कड़ाके की सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। मथुरा में ठंड का टॉर्चर है। यहां इंसान तो क्या जीव जंतु भी सर्दी से कराह उठे हैं। ऐसे में वाइल्डलाइफ एसओएस ने मथुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र पर मौसमी देखभाल प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं।
तापमान में आए गिरावट के चलते, संस्था द्वारा बचाए गए हाथियों को गर्म, पोषित और आरामदायक रखने के लिए विशेष शीतकालीन देखभाल प्रबंधन रणनीतियों को अमल किया गया है, खासकर उम्रदराज हाथी के लिए।
हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में बचाए गए हाथियों को, जिनमें से कई वृद्ध हैं या पुरानी बीमारियों से ग्रस्त हैं। उन्हें ठंड से बचाने के लिए विशेष रूप से सहायता प्रदान की जा रही है। उनके बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल की चादरें लगाई गईं हैं, जो ठंडी हवाओं को रोकती हैं और बाड़ों को गर्म रखने में मदद करती हैं।
वृद्ध हाथियों के लिए खासतौर पर कंबल बनवाए गए हैं और उनकी दैनिक देखभाल के रूप में, उन्हें तेल की मालिश दी जाती है। जिससे रक्त संचार में सुधार होता है और अकड़न दूर होती है।
सर्दी से राहत देने के लिए हाथियों के आहार को बदला गया है। उनके भोजन में अब लौंग, हल्दी, अदरक, लहसुन, काला नमक, अजवाइन और हींग जैसे गर्म मसालों का एक विशेष मिश्रण शामिल है, जिसे गुड़ और घी के साथ मिलाया जाता है। हाथियों को उनकी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पौष्टिक मौसमी चारा भी दिया जाता है।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा- केंद्रों में सर्दियों की देखभाल केवल आश्रय देने तक सीमित नहीं है। हम जानवरों को विशेष रूप से ठंड से संबंधित तनाव से मुक्त और उन्हें गर्मी, पोषण और उनके रक्त संचारण को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
वाइल्डलाइफ एसओएस के पशु चिकित्सा सेवाओं के उप निदेशक डॉ. एस. इलयाराजा ने कहा- हाथियों के आहार में शामिल गर्म मसाले सर्दियों के दौरान पाचन, रक्त संचार और शरीर की गर्मी बढ़ाने में मदद करते हैं।
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी. ने कहा कि सर्दियों में अतिरिक्त चुनौतियां आती हैं, और हमारी टीमें यह सुनिश्चित करती हैं कि बचाए गए प्रत्येक जानवर को स्वस्थ और आरामदायक रहने के लिए आवश्यक गर्मी और देखभाल मिले।

Related Articles

Back to top button