यूक्रेन हमले में पहली बार ओरेशनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल

मॉस्को / कीव । रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच तनाव और बढ़ गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यूक्रेन पर किए गए ताजा हमले में नए ह्यओरेशनिकह्ण बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। इस हमले में कीव में चार लोगों की मौत और कम से कम 22 घायल हुए हैं।
रूस ने यह नहीं बताया कि ओरेशनिक मिसाइल ने कहां निशाना साधा, लेकिन रूस के मीडिया के अनुसार, यह यूक्रेन के पश्चिमी लविव क्षेत्र में एक विशाल भूमिगत प्राकृतिक गैस भंडारण पर निशाना बना। रूस की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह हमला यूक्रेनी ड्रोन द्वारा राष्ट्रपति पुतिन के निवास पर पिछले महीने कथित हमले का जवाब था। हालांकि, यूक्रेन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे खारिज किया है। लविव के मेयर एंड्री सादोवी ने कहा कि रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, लेकिन उन्होंने विस्तार में जानकारी नहीं दी। मिसाइल की गति लगभग 13,000 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
ओरेशनिक मिसाइल को पहली बार नवंबर 2024 में यूक्रेनी फैक्ट्री पर टेस्ट किया गया था। पुतिन का दावा है कि ओरेशनिक की मल्टीपल वारहेड्स की गति टंूँ 10 तक होती है और इसे इंटरसेप्ट नहीं किया जा सकता। यह नाभिकीय हथियार भी ले जा सकता है।
इस हमले के बाद कीव में जिन लोगों की मौत हुई उनमें एक आपातकालीन मेडिकल कार्यकर्ता शामिल है। पांच बचावकर्मी घायल हुए, जो हमले की जगह पर बचाव कार्य कर रहे थे। हमले के कारण कीव के कई जिलों में पानी और बिजली बाधित हो गई। डेसन्यांस्की जिले में एक ड्रोन मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग की छत पर गिरा। डनिप्रो जिले में भी ड्रोन से आग लग गई और बिल्डिंग को नुकसान हुआ। हमले के कुछ घंटे पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने देश को रूस के बड़े हमले की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि रूस राजधानी में सर्द मौसम का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं।



