मथुरा

मथुरा में दबंगों सेवादारों को लाठी-डंडों से पीटा:गेस्ट हॉउस में कहासुनी हुई थी

मथुरा । मथुरा के गेस्ट हॉउस में दबंगों की तीन सेवादारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने सेवादारों को जमकर गालियां दी। सेवादारों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद लाठी-डंडों से पीटा। सेवादार छोड़ने के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन दबंगों ने उन्हें नहीं छोड़ा।
उन्हें लाठी-डंडों से मारते रहे। उनका वीडियो भी बनाया। सेवादार दर्द से चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। जब तीनों सेवादार बदहवास हो गए तो दबंग उन्हें छोड़ कर कमरे से बाहर निकल गए।
दो सेवादारों काफी देर तक कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े रहे। किसी तरह से हिम्मत कमरे उठे। देखा तो एक उनका एक साथी गायब था। उसे अगवा किया गया है या खुद कहीं चला गया इसका पता अभी नहीं चल पाया है। सेवादारों ने वृन्दावन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। उसके बाद केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना सोमवार को वृंदावन थाना क्षेत्र के वराह घाट इलाके की है।
पीड़ित कृष्णा पांडे (23 वर्ष, निवासी गोपाल नगर), भरत पाल (26 वर्ष, निवासी गोवर्धन चौराहा) और आकाश राघव (24 वर्ष) सोमवार को थाना वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया- वे रीतेश्वर महाराज के यहां सेवादार के रूप में काम करते हैं।
उन्होंने बताया- वे सोमवार को बाबा गेस्ट हाउस में मौजूद थे। वहां पर कुछ युवकों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई। उन्होंने उन्हें बंधक बना लिया। कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में ॠङ्मस्रं’ळँं‘४१186 नाम के इंस्टा ग्राम आईडी पर पिटाई का वीडियो अपलोड कर दिया। घटना के बाद से बाद से उनका साथी आकाश राघव लापता है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
इस मामले में सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया- पीड़ितों की तहरीर पर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button