आगरा में महिला की हत्या, खून से सनी मिली लाश:सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान

फतेहाबाद । आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के नयावास में एक महिला की घर के अंदर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नयावास गांव की रहने वाली महिला संजू पत्नी (40) पत्नी खमान सिंह (44) का शव उसके घर के एक कमरे में पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
महिला का पति खमान सिंह नयावास में टेंट लगाने का काम करता है। दोनों चार बच्चे बड़ा बेटा लखन (20), बेटी सृष्टि (17), बेटा शिवा (15) और कान्हा (12) हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
डीसीपी ने भी महिला के पति पर हत्या का शक जताया है और उसे हिरासत में लेने की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



