शिक्षा

बिहार डीपीएड 2025-27 सत्र के लिए नामांकन शुरू, बिहार बोर्ड ने जारी किया आॅनलाइन शेड्यूल

2025-27: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (इरएइ) ने डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन 2025-27 प्रशिक्षण सत्र के लिए आॅनलाइन नामांकन और शुल्क जमा करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया समिति द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों के अनुसार पूरी तरह आॅनलाइन मोड में की जाएगी।
जारी सूचना के अनुसार, यह व्यवस्था केवल उन छात्रों पर लागू होगी, जो बिहार बोर्ड से संबद्ध और मान्यता प्राप्त संस्थानों में वैध रूप से नामांकित हैं। छात्रों का नामांकन और शुल्क जमा करने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों (कॉलेजों) की होगी।
बोर्ड ने जिन कॉलेजों के प्राचार्यों और छात्रों को यह सूचना दी है, उनमें तिरहुत कॉलेज आॅफ फिजिकल एजुकेशन, कृष्णानंदन सहाय नगर, झपाहा, मुजफ्फरपुर और मिथिला हनुमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं फिजिकल शिक्षण महाविद्यालय, इंद्रानगर, गोई मिश्रालगमा, धनश्यामपुर, दरभंगा शामिल हैं।
दोनों संस्थान ईआरसी एनसीटीई से मान्यता प्राप्त हैं और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध होकर दो वर्षीय डीपीएड पाठ्यक्रम का संचालन कर रहे हैं।
आवेदन तिथि और आॅनलाइन प्रक्रिया
डीपीएड 2025-27 प्रशिक्षण सत्र के लिए आॅनलाइन नामांकन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 5 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह प्रक्रिया संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। छात्रों का विवरण अपलोड करना और निर्धारित शुल्क जमा करना कॉलेजों की जिम्मेदारी होगी। छात्र स्वयं पोर्टल पर आवेदन नहीं करेंगे।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने कॉलेज से संपर्क कर यह सुनिश्चित कर लें कि वर्तमान प्रशिक्षण सत्र में उनका नामांकन वैध है। केवल वही छात्र बोर्ड के रिकॉर्ड में शामिल किए जाएंगे, जिनका नामांकन सही तरीके से दर्ज होगा।
परीक्षा में शामिल होने की पात्रता
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल वही छात्र डीपीएड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिनका नामांकन 2025-27 प्रशिक्षण सत्र के तहत समय पर पूरा किया जाएगा। यदि किसी छात्र का नामांकन छूट जाता है, तो वह आगे चलकर परीक्षा में बैठने से वंचित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button