आगरा

आगरा में बस ने आॅटो को रौंदा, 2 की मौत:यात्री के सिर को कुचलते हुए निकली बस

आगरा । आगरा में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने आॅटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आॅटो के परखच्चे उड़े गए। सवार यात्री आॅटो के साथ ही पिचक गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
आसपास के लोग मौके पर बचाव कार्य के लिए दौड़े। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद करीब 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे बमरौली कटारा के नौहमील के पास हुआ।
टक्कर से आॅटो पूरी तरह से पिचक गया। उसमें बैठी सवारी भी फंस गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर के ऊपर से बस निकल गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
आॅटो में बैठे लोग दर्द से तड़पते रहे। लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन आॅटो के बीच में फंसे हुए थे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। बड़ी मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button