मथुरा

संत प्रेमानंद महाराज से मिले कॉमेडी स्टार राजपाल यादव:बोले- लगता है द्वापर मनसुखा मैं ही था

मथुरा । बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार राजपाल यादव ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। राजपाल यादव ने संत प्रेमानंद महाराज की प्रणाम किया। संत प्रेमानंद महाराज ने पूछा ठीक हो तो बोले- आज ठीक हूं। फिर हंसते हुए महाराज जी ने कहा- अच्छा आप हमारे भारतवासियों को हंसाते रहते हैं। उनका मनोरंजन करते रहते हैं।
अभिनेता राजपाल यादव ने कहा- दद्दा जी थे पंडित देव प्रभाकर शास्त्री जी। 2020 में ब्रह्मलीन हुए। 1999 में हमें दीक्षा लेने का सौभाग्य मिला। तो लगातार सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आदि किए।
राजपाल ने कहा- दद्दा जी ने विश्व कल्याण के लिए 131 यज्ञ कराए। मैं अभिनय करता रहता था और गुरुजी के साथ अध्यात्म से जुड़ा रहा। इस पर संत प्रेमानंद ने कहा जीवन का लाभ ही यही है कि हमारा चित्त भगवान से जुड़ा रहे।
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा- जीवन में कभी-कभी विपत्तियां आती हैं, कभी-कभी दुख आते हैं, कभी-कभी अपनों से दूर जाना होता है। ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि जीना मुश्किल होता है। अर्थ की समस्या, व्यवहार में कई समस्याएं आती हैं। तो हमारी उन समस्याओं के समय हमको कोई संभाल सके वो केवल भगवान है।
इंसान तो आप खाते पीते अच्छे तो आपसे हाथ मिलाएगा। आप कल समस्या में फंस जाएंगे तो देखेंगे राजपाल आ रहे साइड में हो जाएगा, कि वो कहीं हमसे बात ना कर लें। कहीं हमसे कुछ कह ना दें तो समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं। इसलिए भगवान का स्मरण जरूर करते रहो। नाम जप करते रहो और जीवन को आनंदमय बनाओ। हर विपत्ति हर दुख से लड़ना सीखो। हारना नहीं।
राजपाल यादव ने कहा- हमारे स्वामी प्रेम सुगंध जी हैं। कल उन्होंने एक संदेश दिया कि महाराज जी के चरणों में जा रहे हो तो एक बात जरूर बोलिएगा कि महाराज जी ने साबित किया है कि शास्त्र ठीक कहता है, ईश्वर है। आपको देख के ये पूरा प्रमाणित हो गया कि ईश्वर है। इसके बाद राजपाल ने कहा में बहुत बोलना चाहता था पर आज बोल ही नहीं पा रहा। इस पर संत प्रेमानंद हंसने लगे।
प्रेमानंद महाराज जी ने कहा- कभी कोई भी परिस्थिति आवे टूटिएगा नहीं। भगवान को याद कीजिएगा। वो बहुत सहयोग देते हैं। बहुत बल देते हैं। वो बहुत आनंद समुद्र हैं। हम लोग उनको भूल गए हैं। इसीलिए पछता रहे हैं। नहीं तो इतने कृपा समुद्र के देखो हमने कोई पुण्य नहीं किया। मुझे मनुष्य शरीर दिया। आंखें सही दी। कान सही दिए। मान लो मुझे अंधा बना देते। मुझे गूंगा बना देते। हमें भगवान ने सर्वांग पुष्ट दिया।
अब मुझे चाहिए कि उन भगवान को एक बार देखें। उन भगवान से मिले। एक बार भगवान को देखें। कैसे हमारे भगवान है जो हमारी सृष्टि संचालन करते हैं। जो हमारे स्वामी हैं, जो हमारे प्रीतम है। इसलिए नाम जप जरूर करते रहिएगा।

Related Articles

Back to top button