WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
सीने पर चढ़कर स्टाफ ने दी सीपीआर… महिला की तोड़ दीं पसलियां, फिर नर्सिंग होम वालों ने किया घिनौना काम – Dixit Times
राष्ट्रीय

सीने पर चढ़कर स्टाफ ने दी सीपीआर… महिला की तोड़ दीं पसलियां, फिर नर्सिंग होम वालों ने किया घिनौना काम

कानपुर । कानपुर के कल्याणपुर के कैलाशविहार स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने में महिला रोगी की पसलियां तोड़ दीं गईं। इसके बाद नर्सिंग होम से रोगी को कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया।
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रोगी को दिल की धड़कन रुकने और सांस लेने में दिक्कत होने पर यह जीवन रक्षक प्रक्रिया अपनाई जाती है। कन्नौज के गुरसहायगंज की रहने वाली सुधा दुबे (60) की तबीयत खराब होने पर सोमवार रात परिजन कल्याणपुर के कैलाश विहार स्थित नर्सिंगहोम ले गए।
मंगलवार सुबह रोगी की तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में दिक्कत हुई तो नर्सिंगहोम में रोगी को सीपीआर दिया गया। इस पर हालत बिगड़ने के साथ ही सांस अटक गई। इसके बाद रोगी को कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया।
एंबुलेंस से रोगी को लेकर परिजन पौने दो बजे कार्डियोलॉजी पहुंचे। यहां जांच में रोगी को ब्रेन डेड बताया गया। इसके साथ पसलियां टूटने की बात बताई। रोगी की बेटी पूजा दुबे और बेटे सुरजीत दुबे ने बताया कि नर्सिंग होम के एक स्टाफ ने सीने पर चढ़कर सीपीआर दी।
इससे पसलियां टूट गईं और मौत हो गई। नर्सिंग होमवालों ने पहले ही कागज पर दस्तखत करा लिए थे। इसके अलावा बिना कुछ इलाज किए 21 हजार रुपये भी जमा करा लिए। परिजन शव लेकर घर चले गए। उनका कहना था कि इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से करेंगे।

Related Articles

Back to top button