राजनीतिक

एक्सिस माई इंडिया ने जारी किया बिहार विधानसभा के लिए एग्जिट पोल, जानें किसका पलड़ा भारी

नई दिल्ली । बिहार में आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को समाप्त होने के बाद लोगों की नजर शुक्रवार को आने वाले चुनाव नतीजों पर है। इसी बीच कई न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रही हैं। अभी तक सामने आए अधिकतर पोल्स में बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बुधवार को एक्सिस माई इंडिया ने बिहार को लेकर एग्जिट पोल जारी किया है। एक्सिस माई इंडिया ने यह पोल 243 विधानसभा में किया है। उनका सैंपल साइज करीब 42 हजार लोगों का है।
किस पार्टी को कितना वोट शेयर
एक्सिस माई इंडिया ने बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को 43 फीसदी और महागठबंधन को 41 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया है। सर्वे एजेंसी के मुताबिक, प्रशांत किशोर की जनसुराज को चार प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं 12 फीसदी वोट अन्य के खातों में जा सकते हैं।
48 प्रतिशत महिलाओं ने एनडीए को वोट किया।
37 प्रतिशत महिलाओं ने महागठबंधन को वोट किया।
42 प्रतिशत किसान ने एनडीए को वोट किया।
43 प्रतिशत किसान ने महागठबंधन को वोट किया।
43 प्रतिशत निजी कर्मचारियों ने एनडीए को वोट किया।
38 प्रतिशत निजी कर्मचारियों ने महागठबंधन को वोट किया।
43 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों ने एनडीए को वोट किया।
37 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों ने महागठबंधन को वोट किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button