मथुरा

डा. सोमवीर सिंह बने बहुजन जनता दल के मंडल अध्यक्ष: पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत की नियुक्ति

मथुरा। बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए डॉ. सोमवीर सिंह को आगरा मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मथुरा में की गई, जिसके बाद पार्टी कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. सोमवीर सिंह ने बहुजन समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
डॉ. सिंह ने बताया कि आगरा मंडल के सभी जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की आवाज उठाना और जनता की समस्याओं का समाधान करना है, जिसके लिए एकजुट होकर काम किया जाएगा।
डॉ. सिंह ने पार्टी के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) का लक्ष्य समाज के हर तबके तक समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. सिंह को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आगरा मंडल में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।
इस कार्यक्रम में मथुरा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार आंबेडकर, हेमन्त कुमार, विजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मा. शिव कुमार, खगेश कुमार, दुष्यन्त कुमार, आकाश कुमार, अमन सिंह और शशी मोहन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button