डबल ट्री बाई हिल्टन से 10 लाख की चोरी:इंदौर की महिला की तीन डायमंड व एक सिल्वर रिंग चोरी

आगरा। आगरा के थाना ताजगंज स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में कमरे से महिला की डायमंड की तीन और सिल्वर की एक रिंग चोरी हो गई। महिला ने होटल के स्टाफ प र चोरी का शक जताया है। उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने बिना अनुमति कमरा खोला और सामान निकाल कर बाहर रख दिया। होटल की सर्विस पर भी सवाल खडे़ किए हैं।
इंदौर के ओसियन पार्क एच ब्लाक की रहने वाली 47 वर्षीय श्वेता शर्मा ने बताया कि पांच नवंबर को वह होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। उनके लिए कमरा नंबर 3237 बुक हुआ था।
सात नवंबर को चेक आउट होना था। उन्होंने अपनी तीन हीरे और एक चांदी की अंगूठी तकिए के नीचे रखी थीं। रिंग की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई है। उन्होंने बताया कि चेक आउट के समय वो अपने रूम को लॉक करके सामने वाले रूम नंबर 3230 में परिचित से मिलने गईं थी।
उनका आरोप है कि बिना अनुमति के रूम को अनलॉक किया। जब उन्होंने शिकायत की तो सिक्योरिटी ने रूम चेक किया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक महिला कर्मचारी जिसका नाम राधा है वो रूम में जाती हुई दिख् रही है। उसके साथ एक कर्मचारी विपिन भी है।
दोनों कई बार कमरे में गए। दोनों को कमरे में काफी समय लगा। उन्होंने दोनों पर चोरी शक जताया है। उन्होंने होटल प्रशासन पर भी कार्रवाई के लिए लिखा है। होटल के प्रवक्ता का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। इस मामले में वो जांच अधिकारी के सहयोग कर रहे हैं।



