मनोरंजन

‘परदेसी परदेसी’ वाली बंजारन के आगे करिश्मा कपूर का ग्लैमर भी पड़ा फीका

अगर आप 90 के दशक की फिल्मों के शौकीन हैं तो राजा हिंदुस्तानी का सुपरहिट गाना ह्यपरदेसी परदेसी जाना नहीं आज भी याद होगा। इस गाने में करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं, लेकिन पर्दे पर एक और चेहरा था जिसने सिर्फ कुछ सेकंड में ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। इस गाने में नजर आई खूबसूरत अदाकारा का नाम प्रतिभा सिन्हा थी। वह किसी आम लड़की से कम नहीं थीं, प्रतिभा खुद एक सुपरस्टार की बेटी थीं और अपनी सादगी, देसी अदाओं और कजरारी नैनों के जरिए इस गाने में दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं।
इन फिल्मों में दिखी थी खूबसूरत हसीना
प्रतिभा इंडस्ट्री के लिए अनजान नहीं थीं, क्योंकि वह दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी थीं। इसके बावजूद उन्होंने छोटे रोल के लिए हामी भरी। उनके अंदर फिल्मी खून था और 1992 में जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, तो सभी को लगा कि वह अपनी मां की तरह लंबा और चमकदार करियर बनाएंगी। प्रतिभा ने ह्यदिल है बेताब, पोकिरी राजा, दीवाना मस्ताना, कोई किसी से कम नहीं जैसी कई फिल्मों में काम किया। उनके अभिनय में मासूमियत और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखती थी।
अब ऐसा है प्रतिभा का लुक
मगर अफसोस यह चमक ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। साल 2000 के बाद प्रतिभा अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। न कोई इंटरव्यू, न फिल्मी पार्टियां, न सोशल मीडिया, ऐसा लगा मानो उन्होंने खुद को पूरी तरह इस चमक-दमक भरी दुनिया से अलग कर लिया। हाल ही में मुंबई में एक साड़ी एग्जीबिशन में प्रतिभा सिन्हा नजर आईं। कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। सिंपल ब्लैक आउटफिट, ग्रे बाल और चेहरे पर उम्र की झलक, लेकिन मुस्कान अभी भी वही प्यारी मुस्कान थी। उन्होंने 8-10 साड़ियां खरीदीं, लोगों से आराम से बात की और खुलासा किया कि अब उनका नाम प्रतिभा लोहानी है। उनका सरनेम उनके पिता चिदंबर प्रसाद लोहानी से लिया गया, जो नेपाल के मशहूर अभिनेता थे।
कभी इस शख्स से जुड़ा था नाम
प्रतिभा सिन्हा का नाम एक वक्त चर्चित म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी से भी जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों करीब आए थे, लेकिन माला सिन्हा ने इस रिश्ते को कभी मंजूर नहीं किया। नदीम पहले से शादीशुदा थे और अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। इस रिश्ते ने मीडिया में काफी हलचल मचाई, लेकिन प्रतिभा ने इसे सिर्फ अफवाह बताया। वहीं नदीम ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि माला सिन्हा ने उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया। प्रतिभा की यह कहानी दशार्ती है कि वह फिल्मों की चमक से दूर रहकर अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जी रही हैं। अपने बचपन की यादों और इंडस्ट्री की दुनिया से अलग, अब वह शांत और साधारण जीवन जी रही हैं।

Related Articles

Back to top button