आगरा

मॉर्निंग वॉक पर निकले पर्यावरणविद पर हमला

आगरा । आगरा में पर्यावरणविद और ताज ट्रिपेजियम जोन के पूर्व सदस्य इंजीनियर उमेश शर्मा पर सोमवार तड़के अज्ञात हमलावारों ने हमला बोल दिया। उन्हें गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में भर्ती उमेश शर्मा का मेडिकल कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घटना सुबह लगभग 6 बजे की है। मानस नगर के रहने वाले इंजीनियर उमेश शर्मा मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। उन्होंने बताया-वह अपने घर से थोड़ी दूर ही निकले थे, इसी बीच सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन्होंने इंजीनियर पर हमला बोल दिया।
उनके साथ मारपीट शुरू कर दी है। उन्होंने भाग निकलने का प्रयास किया लेकिन पीछे से किसी ने उनके सिर में ईंट से प्रहार कर दिया। इससे वह वहीं ढेर होकर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन बाहर निकल आए। थाना जगदीशपुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती किया गया है। पुलिस ने मेडिकल कराया है। उन्हें गंभीर चोट आई है। इधर, पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
इंजीनियर का कहना है- वह रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं लेकिन इससे पहले उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। घटना के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button