WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
गुब्बारे सा फूल जाता है पेट तो 1 चम्मच खा लें घर का बना ये देसी चूर्ण, गैस-एसिडिटी में भी मिलेगा आराम – Dixit Times
स्वास्थ्य

गुब्बारे सा फूल जाता है पेट तो 1 चम्मच खा लें घर का बना ये देसी चूर्ण, गैस-एसिडिटी में भी मिलेगा आराम

त्योहार आते ही घरों में पकवान बनने लगते हैं। मिठाइयां और तला भुना खाने से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या बढ़ जाती है। पेट फूलने पर ऐसा लगता है जैसे सूज गया हो और खिंचाव सा महसूस होने लगता है। जिन लोगों को पेट फूलने की समस्या रहती है वो इससे काफी परेशान रहते हैं। कई बार गैस फंसने की वजह से पेट और भी मोटा हो जाता है। पेट फूलने की कारण सिर्फ एसिडिटी और गैस ही नहीं बल्कि कुछ और भी हो सकते हैं। लेकिन कुछ खाने के बाद ही पेट फूलने की समस्या हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके लिए कुछ घर में असरदार आयुर्वेदिक चूर्ण बनाकर रख लें। खाने के बाद 1 चम्मच ये चूर्ण खाने से पेट फूलने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी और पाचन बेहतर होगा।
पेट फूलने पर क्या उपाय करें?
पेट फूलने की समस्या हो तो सबसे आसान और असरदार उपाय है कि थोड़ी देर वॉक कर लें। इससे पेट में फंसी गैस निकल जाएगी और पाचन क्रिया तेज होने से खाना भी पच जाएगा। जिन लोगों को अक्सर ये समस्या रहती है उन्हें खाने के बाद ये देसी चूर्ण भी जरूर खाना चाहिए। आप इस चूर्ण को बनाकर अपने साथ बैग में रखकर आॅफिस या सफर में भी ले जा सकते हैं। जब भी खाना खाएं उसके बाद 1 चम्मच सेवन करने से पेट फूलने की दिक्कत ही खत्म हो जाएगी।
गैस के लिए चूर्ण बनाने की रेसिपी
इस चूर्ण को बनाने के लिए आप करीब 2 चम्मच जीरा, 2 चम्मच अजवाइन, 2 चम्मच सौंफ लें। अब जीरा और अजवाइन को तवे पर हल्का भून लें। इन सारी चीजों को सौंफ के साथ बारीक पीस लें। अब इस चूर्ण में 2 चम्मच काला नमक मिला लें। आप चाहें तो 2 पिंच हींग भी डाल सकते हैं। इस चूर्ण को किसी डब्बे में भरकर रख लें। जब भी खाना खाएं उसके बाद 1 चम्मच इस चूर्ण को गुनगुने पानी से खा लें। आपको पेट फूलने, गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होगी।
इस चूर्ण को खाने से पाचन तंत्र मजबूत होगा। खाना अच्छी तरह पचेगा तो सुबह अच्छी तरह फ्रेश हो पाएंगे। इस चूर्ण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सबसे अहम चीज कि इस चूर्ण को खाने से कोई नुकसान भी नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button