ताजा खबरराजनीतिक

भाजपा नेता ट्रक के सामने कीचड़ में लोटे, पीडब्ल्यूडी अफसर भ्रष्टाचारी हैं…नारे लगाए

देवरिया। देवरिया में भाजपा नेता ने सोमवार को जर्जर सड़क बनवाने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया। भगवा कुर्ता पहने भाजपा नेता कीचड़ में लेट गए और रेंगने लगे। देवरिया पीडब्ल्यूडी के अफसर भ्रष्टाचारी हैं, नारे लगाए।
जानकारी पाकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता के सामने हाथ जोड़े। उन्होंने तुरंत जर्जर सड़क को बनवाने का आश्वासन देकर भाजपा नेता को मनाया, तब वे कीचड़ से बाहर निकले। अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सड़क को समतल बनाने का काम शुरू कर दिया है।
भाजपा नेता अरुण सिंह हिंदू युवा वाहिनी के जिलामंत्री रह चुके हैं। यह संगठन अब भाजपा में शामिल हो गया है। वे नगर पंचायत लार से चेयरमैन पद के प्रत्याशी भी हैं। अरुण का आरोप है- बाइपास का काम 3 महीने से रुका पड़ा है। जिससे लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग को दशहरे के पहले तक काम पूरा करने की चेतावनी भी दी है।
19.42 करोड़ की लागत से नवलपुर से लार तक 9.03 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण होना था। मुख्य मार्ग लगभग तैयार है, लेकिन बाइपास का 850 मीटर का हिस्सा खुदाई के बाद कार्य 3 महीने से अधूरा पड़ा है।
जिले में नवलपुर-लार सड़क का काम 3 महीने से रुका पड़ा है। बारिश के कारण बाइपास का 850 मीटर हिस्सा कीचड़ और गड्ढों में बदल गया है। जिसके कारण वाहनों को गलियों से होकर जाना पड़ता है। इससे जाम की समस्या रहती है और लोगों को परेशानी भी होती है।
इसी बात को लेकर रविवार को सुबह 10 बजे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जर्जर सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ता प्रदर्शन का मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी संगठन के पूर्व जिलामंत्री और पिपरा वार्ड अरुण सिंह सड़क पर फैले कीचड़ में लेट गए और लोटने लगे।
अरुण सिंह ने बताया- 7 मार्च, 2025 को सड़क का शिलान्यास हुआ था। 20 जून तक परियोजना का काम पूरा होना था, पर अब तक नहीं हो सका है। कुछ दिन पहले संगठन ने डीएम से मुलाकात की थी। दशहरे तक काम पूरा कराने के लिए कहा था, पर अब तक काम नहीं शुरू हुआ है। अगर दशहरे तक काम पूरा नहीं हुआ तो और उग्र आंदोलन होगा।
अरुण ने कहा, यह इलाके की मुख्य सड़क है। यहां से रोजाना 10 हजार लोग गुजरते हैं। अधूरी सड़क की वजह से उन्हें या तो कस्बे की भीड़भाड़ वाली गलियों से होकर जाना पड़ता है या फिर 5-7 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ता है। बारिश के कारण सड़क की हालत और दयनीय हो गई है। कीचड़ भर गया है और गढ्?ढे बन गए हैं। आए दिन लोग फिसलते हैं। और स्कूल बसें समय पर नहीं निकल पा रहीं। कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button