WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
यूरिक एसिड बढ़ने पर सुबह के समय शरीर के इस हिस्से में होता है असहनीय दर्द – Dixit Times
स्वास्थ्य

यूरिक एसिड बढ़ने पर सुबह के समय शरीर के इस हिस्से में होता है असहनीय दर्द

आजकल की बदलती हुई लाइफस्टाइल और खराब खान पान की वजह से यूरिक एसिड की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में तेज दर्द होता है और उठना बैठना भी दूभर हो जाता है। दरअसल, जब हमारा शरीर यूरिक एसिड को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है, जिससे पैरों में सूजन और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। जिसे अक्सर लोग समान्य दर्द समझकर नजरअंदज करते हैं। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया है इस बात का पता आप आसानी से लगा सकते हैं। चलिए, जानते हैं कैसे?
सुबह उठने पर एड़ी और अंगूठे में होता है दर्द
अगर सुबह उठने के बाद आपके एड़ी और अंगूठे में तेज दर्द होता है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर ऐसा कई दिनों तक हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है। इस स्थिति को गाउट कहते हैं। गाउट एक प्रकार का गठिया है जो खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से होता है। गाउट का दर्द आमतौर पर सुबह के समय अचानक शुरू होता है और सबसे ज्यादा पैर के अंगूठे और एड़ी को प्रभावित करता है। यह एक ऐसा लक्षण है जिसकी पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको यह लक्षण लगातार महसूह हो रहा है तो आपको फौरन डॉकटर से मिलना चाहिए।
कैसे करें अपना बचाव?
अपनी डाइट में से सबसे पहले ज्यादा प्यूरिन वाले फूड्स जैसे- लाल मांस, सीफूड, दालों, शराब को बाहर निकाल दें। पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी पीने से किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर कर यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती है इसलिए दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। मोटे लोगों में यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा होता है इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें इससे वजन नियंत्रित रहता है। अगर फिर भी दर्द कम नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button