आगरा

पुल पर बाइक खड़ी कर फोन पर बात करते समय यमुना में कूदा युवक

आगरा । आगरा के जवाहर पुल पर एक युवक ने पुल पर बाइक खड़ी करके यमुना में छलांग लगा दी। वो पानी के तेज बहाव में बहता चला गया।
लोग ने कुछ दूर तक उसे पानी में छटपटाते देखा। इसके बाद वो डूब गया। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। युवक पुरा गोवर्धन का रहने वाला बताया गया है।
लोगों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे टीवीएस स्पोर्ट बाइक पर एक युवक यमुना पुल पर रुका। उसने हेलमेट लगाया हुआ था। बाइक से उतरकर हेलमेट और अपना बैग रखा। इसके बाद यमुना में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोग कुछ समझ नहीं पाए कि अचानक क्या हुआ। लोगों ने बताया कि कुछ दूर तक युवक यमुना में छटपटाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वो तेज लहरों में डूब गया।
लोगों ने बताया कि युवक छलांग लगाने से पहले फोन पर बात कर रहा था। अचानक उसने बाइक पर मोबाइल रखा और कूद गया। उसका मोबाइल लगातार बज रहा था। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने फोन पर परिजनों को सूचना दी।
परिजन और पुलिस पहुंचे। जो युवक यमुना में डूबा है, उसका नाम जय बताया गया है। वो पुरा गोवर्धन गांव का रहने वाला है। घर से आफिस के लिए निकाला था। अचानक क्या हुआ जो उसने ये कदम उठाया। युवक की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button