हादसे के बाद महालक्ष्मी मंदिर के पट बंद: सामान्य स्थिति होने तक मंदिर के पट रहेंंगे बंद

आगरा । आगरा में सोमवार को बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में हादसा हो गया था। हादसा उस वक्त हुआ, जिस वक्त लोग मंदिर में आरती के लिए जा रहे थे। तभी कुछ लोग यमुना की तरफ मंदिर में लगी रेलिंग के पास जा खड़े हुए। जिसके बाद मंदिर की छत और रेलिंग का कुछ हिस्सा लोगों सहित यमुना में ढह गया, इसके बाद प्राइवेट गोताखोरों के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया।
जहां हादसा हुआ वहां पर लोगों ने बताया कि हादसा जरूर हुआ था लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। जो लोग यमुना में गिर गए थे उन्हें रेस्क्यू कर बचा लिया था। उनके छोटी-मोटी चोट आई है इलाज चल रहा है। इस समय मंदिर में पुजारी भी नहीं है। वो कही गए हुए है।
जिस महालक्ष्मी मंदिर में हादसा हुआ उसके बाहर पुलिस बैठा दी है। एक पुरुष और महिला कांस्टेबल को बैठा दिया है। गेट के बाहर ताला लगा दिया है। किसी को मंदिर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जो भी भक्त श्रद्धालु आ रहे हैं, बाहर से ही हाथ जोड़कर पूजा कर कर जा रहे हैं।
मंदिर के गेट पर बैठे एक पुजारी ने बताया कि हादसा होने के बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जब तक बाढ़ का खतरा टल नहीं जाता और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। और किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है, कि अभी जलस्तर बढ़ सकता है। बल्केश्वर मंदिर के आस-पास की कॉलोनियों में यमुना का पानी घुस चुका है। नाले चौक हो गए है। और बैक मार रहे है। स्थानीय लोगों ने बोरों में मट्टी भर कर दीवार खड़ी कर दी है। लेकिन इसके बाद भी कॉलोनी में पानी भर रहा है।
उन्होंने बताया- नगर निगम या प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। जल निकासी के लिए कॉलोनी के लोगों ने पंप की निजी व्यवस्था की है। अभी तक प्रशासन कि ओर से कोई मदद नहीं मिली है।