ताजमहल पर बंदरों का पर्यटक पर हमला, हाथ में आई खरोंच

आगरा। आगरा में ताजमहल देखने आए एक पर्यटक पर बंदरों ने हमला कर दिया। पर्यटक के हाथ में चोट आई हैं। पर्यटक हमले के बाद डॉक्टर के पास गए। ताजमहल के अंदर घूम रहे बंदरों के वीडियो बनाकर पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं।
सुबह पर्यटकों का एक ग्रुप ताजमहल देखने के लिए पहुंचा। वे मुख्य गुंबद की तरफ बढ़ रहे थे, जब अचानक से बंदरों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। एक पर्यटक के हाथ में खरोंच आई हैं।
ग्रुप में शामिल महिलाएं और बच्चे डर गए। वे चीखने लगे। चीखने की आवाज सुनकर एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों ने बंदरों को भगाया। पर्यटक बंदरों के हमले से डर गए। वे तुरंत ताजमहल से निकल गए।
पर्यटकों ने ताजमहल में घूम रहे बंदरों के झुंड के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बंदर पर्यटकों के बीच में घूम रहे हैं। पर्यटकों के पास पहुंच रहे हैं। एक और पर्यटक पर भी हमला करने वाले थे।
ताजमहल के पास बंदरों और कुत्तों को पकड़ने का अभियान कई बार नगर निगम द्वारा चलाया जा चुका है। इसके बावजूद पर्यटकों पर बंदरों और कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
28 जुलाई को एक पर्यटक पर पानी की बोतल छीनने की कोशिश में बंदरों ने हमला किया, जिससे पर्यटक के हाथ में चोट लग गई। ताज सुरक्षा पुलिस ने बंदरों को भगाया और घायल पर्यटक को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा था।


