राजनीतिक

जनता के कंधे पर चढ़कर सांसद ने देखी बाढ़, कटिहार में प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे थे तारिक अनवर

कटिहार। कटिहार में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक युवक की पीठ पर चढ़कर कीचड़ और बाढ़ का पानी पार करते दिख रहे हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है।
पीठ पर चढ़े कांग्रेस सांसद मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे-पीछे सुरक्षा में लगे 2 पुलिस कर्मी और 4-5 लोग भी हैं। एक पुलिस वाले ने अपना जूता हाथ में उठा रखा है। सांसद तारिक अनवर कटिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण पहुंचे थे। करीब आधे किमी की दूरी उन्होंने ऐसे ही पीठ पर लदकर पूरी की।
अपने दो दिवसीय दौरे पर कटिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, बरारी और मनिहारी विधानसभा के धुरियाही पंचायत में पहुंचे थे। शुरूआत में उन्होंने ट्रैक्टर से दूर-दराज के इलाकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें लोगों ने अपने कंधे पर उठाकर बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण किया। विरोधी दल इस वाकये को ह्यजनता का अपमानह्ण बता रहे हैं, जबकि कांग्रेस इसे जनता का प्यार कह रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है।
इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया, सांसद को चक्कर आ रहे थे। बाढ़ के कारण वहां दल-दल था, ऊपर से उनकी बढ़ती उम्र भी एक कारण है, जिसकी वडह से उन्हें पीठ पर उठाया गया। दरअसल गंगा के जलस्तर में गिरावट होने के साथ ही कटिहार के धुरियाही पंचायत में कटाव तेज हो गया है। कटाव के बारे में ग्रामीणों से सूचना मिलने पर रविवार को सांसद तारिक अनवर धुरियाही पहुंचे।
यहां शिवनगर और सोनाखाल का जायजा लेते समय जब कटाव स्थल के समीप पहुंचे तो रास्ते में कीचड़ और पानी दिखा। इसके बाद स्थानीय लोगों के कंधों पर चढ़कर सांसद तारिक अनवर ने कटाव क्षेत्र का जायजा लिया।
बिहार कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने कहा, पूरा बिहार बाढ़ की मार झेल रहा है। ऐसे में जो भी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के प्रति जवाबदेह और जिम्मेवार होंगे, वो लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनेंगे।
उन्होंने कहा कि तारिक अनवर साहब लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए वहां तत्पर दिख रहे हैं, लेकिन क्या भाजपा का कोई भी सांसद या चिराग पासवान के पार्टी के सांसद आपको क्षेत्र के लोगों के साथ बाढ़ के बीच दिखे हैं? नजर आए हैं, उनके पास जवाब है नहीं।

Related Articles

Back to top button