ज्योतिष

अनंत चतुर्दशी के इन चमत्कारी उपायों से बनेगी हर बिगड़ी बात

अनंत चतुर्दशी का त्योहार 6 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन गणेश विसर्जन भी होता है। इस शुभ दिन पर धार्मिक क्रियाकलापों के साथ ही कुछ विशेष उपाय करना भी बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
अनंत चतुर्दशी के उपाय
अनंत चतुर्दशी के दिन प्रदोष काल में आपको 14 दीपक जलाने चाहिए। दीपक जलाने के बाद घर के अलग कोनों में इन्हें रखना चाहिए। आप घर के मुख्य द्वार, रसोई, पूजाघर, पितरों की तस्वीर के पास, सीढ़ियों आदि पर इन दीपकों को रख सकते हैं। इस आसान से उपाय को करने से आपके जीवन में अच्छे बदलाव आते हैं और भगवान विष्णु की कृपा आप पर बरसती है।
इस दिन आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सारी परेशानियों का अंत होता है और विष्णु भगवान की कृपा भी आप पर बरसकती है।
अनंत चतुर्दशी के दिन आपको दान भी अवश्य करना चाहिए। इस दिन आप अन्न, वस्त्र और धन का दान करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु के साथ ही आपके पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
अनंत चतुर्दशी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी आपको करनी चाहिए और पूजा में 14 कौड़ियां माता लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद अगले दिन इन कौड़ियों को लेकर तिजोरी में या धन के स्थान में रख देना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की आपके जीवन में कभी कमी नहीं होती।
अगर आप चाहते हैं कि आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन में कोई परेशानी न आए तो अनंत चतुर्दशी के दिन 14 जायफल भगवान विष्णु को पूजा में अर्पित करें। पूजा की समाप्ति के बाद जायफल को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। यह उपाय जीवन में खुशियां लाने वाला माना जाता है।

Related Articles

Back to top button