आगरा

आगरा में भाजयुमो पदाधिकारी के साथ चौकी में मारपीट:सोशल मीडिया पर भाजयुमो कार्यकर्ता ने डाली पोस्ट

आगरा। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पदाधिकारी का आरोप है कि सेक्टर 4 चौकी इंचार्ज ने थर्ड डिग्री दी। भाजयुमो पदाधिकारी के पूरे शरीर पर नीले निशान पड़ गए हैं। इस मामले को भाजयुमो के कार्यकतार्ओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
भाजयुमो पदाधिकारी सचिन प्रधान का आरोप है कि उनके परिचित दीपक ने कौलक्खा के मनोज कुमार से कार खरीदने के लिए 4 लाख रुपये में अनुबंध किया था। कार की किश्तें पूरी हो गईं। मनोज को बाकी रकम देकर आरसी ट्रांसफर करनी थी। लेकिन मनोज ने आवास विकास कॉलोनी की सेक्टर 4 चौकी इंचार्ज से साठ-गांठ कर कार को लावारिस में दिखा दिया।
26 अगस्त को मनोज कोर्ट से रिलीज आॅर्डर लेकर चौकी पहुंचा। कार ले जाने के दौरान दारोगा से सौदे के अनुबंध की बात की। कार को लेकर दीपक और मनोज के बीच मारपीट हुई। मनोज ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
इसी मामले में सचिन चौकी पहुंचा था। जहां आरोप है कि दारोगा प्रमोद यादव ने पार्टी के लिए गालियां दीं। सचिन के साथ मारपीट की। सचिन को थाने में बंद कर दिया। दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कहने पर सचिन को छोड़ा गया।
वहीं, सचिन के समर्थन में भाजयुमो के कार्यकतार्ओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। चोटों की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। भाजयुमो इस मामले को लखनऊ तक लेकर जाने की बात कर रही है। उनका कहना कि दारोगा की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी करेंगे। सचिन ने मांग की है कि चौकी और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जाएंगे, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button