7 या 8 सितंबर चंद्र ग्रहण किस दिन लगेगा? शनि साढ़े साती से पीड़ित राशियों के लिए रहेगा बेहद लाभकारी

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी लगेगा। जिसकी शुरूआत 7 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगी और समाप्ति ग्रहण के खत्म होने के साथ होगी। ग्रहण कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। भारत में दिखाई देने के कारण इसका प्रभाव काफी ज्यादा रहेगा। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण शनि साढ़े साती से पीड़ित राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।
मेष राशि : शनि साढ़े साती से पीड़ित इस राशि के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों को करियर में खूब लाभ देगा। नौकरी बदलने के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।
कुंभ राशि आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ समय
साल का आखिरी चंद्रग्रहण आपके व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर प्रभाव डालेगा। ये समय आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ रहेगा। आप अपने कार्यों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। इस दौरन कई चीजों में लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
चंद्रग्रहण का मीन राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी भी काम में की गई मेहनत रंग लाएगी।