खेल

धोनी पर बयान के बाद उड़ा युवी के पापा का मजाक, Twitter पर आए ये कमेंट्स

स्पोर्ट्स डेस्क.क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता ने एक बार फिर कैप्टन एमएस धोनी पर निशाना साधा है। इस बार युवराज के पिता योगराज सिंह इसलिए नाराज हैं क्योंकि धोनी टी20 वर्ल्ड कप में युवराज से कम बॉलिंग करा रहे हैं। साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्हें (युवराज) काफी नीचे बैटिंग करने के लिए भेजने से भी वे नाराज हैं। फैन्स ने उड़ाया मजाक…
– योगराज सिंह का ये इंटरव्यू सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ने लगा।
– फैन्स ने कहा कि योगराज भांग खाकर ये इंटरव्यू देने गए थे इसलिए धोनी के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं।
– फैन्स ने यहां तक कहा कि धोनी के खिलाफ बोलकर योगराज अपने बेटे का ही करियर खराब कर रहे हैं।
– गौरतलब है कि 2015 वर्ल्ड कप टीम में युवराज के सिलेक्ट नहीं होने पर योगराज सिंह उनके खिलाफ खुलकर बोले थे।
धोनी को लेकर कब और क्या बोले योगराज सिंह
जनवरी 2015
वर्ल्ड कप 2015 की टीम में युवराज के सिलेक्ट नहीं होने पर
महेंद्र सिंह धोनी युवराज को पसंद नहीं करते हैं। वे नहीं चाहते कि मेरा बेटा टीम इंडिया में वापसी करे। उन्हें समझना चाहिए कि क्रिकेट आज है, कल नहीं रहेगा। तब भी ये मामला बढ़ेगा और अच्छा नहीं होगा।
फरवरी 2015
आईपीएल-8 में युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में खरीदे जाने के बाद
आज अल्लाह ने महेंद्र सिंह धोनी के मुंह पर चांटा मारा है। मुझे यह नहीं पता कि उसे युवराज, हरभजन या गंभीर के साथ क्या समस्या है। उसकी नॉर्थ (उत्तर भारत) के खिलाड़ियों के साथ क्या दिक्कत है। वह बहुत ही घमंडी है। धोनी के मां-बाप अपने बेटे को संभाल लें। अगर वह निजी बातों को लेकर इसी तरह खुन्नस निकालता रहा तो अच्छा नहीं होगा।
अप्रैल 2015
आईपीएल-8 के शुरू होने से पहले
एक दिन धोनी पाई-पाई के लिए मोहताज हो जाएंगे और भीख मांगेंगे। धोनी बहुत अहंकारी हैं। जिस तरह रावण का अहंकार एक दिन खत्म हो गया, वही हाल धोनी का भी होगा। वह खुद को रावण से भी ऊपर समझते हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में उनसे घटिया शख्स कभी देखा है।

Related Articles

Back to top button