मथुरा

यमुना का जलस्तर बढ़ा, वृंदावन में बाढ़:श्याम कुटी में दो मंजिला मकान ढहा, 10 लोगों का परिवार बेघर

मथुरा। वृंदावन में यमुना नदी के उफान से वृंदावन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। श्याम कुटी मोहनी नगर में सोमवार को बाढ़ के पानी से कमजोर हुई दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं और एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस हादसे में मकान स्वामी और उनके परिवार के सदस्य मलबे में दबने से बाल बाल बच गए। मकान के गिरने से किसी तरह की कोई जनहानि नही हैं। लेकिन हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार कई दिनों से घरों के आसपास पानी भरा हुआ था। लगातार सीलन और जलभराव से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। सोमवार को अचानक दीवार और छत भरवरा कर गिर पड़ी। मकान के मलबे में दबने बच जिसके बाद में चीख पुकार मच गई । मकान के अंदर फंसे परिजनों को बाहर निकालने में आसपास के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मकान स्वामी जवाहर लाल ने उनका मकान पत्नी के नाम पर है और उन्होंने लोन लेकर मकान बनवाया था लेकिन दो मंजिला मकान अब बाढ़ के पानी की वजह से डर गया है जिससे उनके परिवार के छोटे-बड़े 10 सदस्य और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं पीड़ित मकान स्वामी जवाहरलाल ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। उनका कहना है कि अब उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा है। परिवार के पास केवल वही घर था जो अब पूरी तरह जमींदोज हो चुका है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और राहत कार्यों को तेज किया जाए। श्याम कुटी और आसपास के मोहल्लों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं और प्रशासन की त्वरित मदद उनके लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button