WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
किशमिश खाने से कौन सा अंग होता है सुपर एक्टिव? जानें खाने का सही समय और तरीका – Dixit Times
स्वास्थ्य

किशमिश खाने से कौन सा अंग होता है सुपर एक्टिव? जानें खाने का सही समय और तरीका

किशमिश बेहद सस्ता और स्वादिष्ट ड्राईफ्रूट है। ज्यादातर घरों में आपको किशमिश मिल जाएंगी। रोज किशमिश खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना 8-10 किशमिश का सेवन शरीर को तंदरुस्त बनाने के लिए काफी है। किशमिश ओवरआॅल हेल्थ के लिए अच्छी होती हैं, लेकिन किसी खास अंग को फायदा पहुंचाने की बात करें तो किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में खून बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और आंतों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा किशमिश इन अंगों को सुपर एक्टिव रखने का काम करती हैं। किशमिश के छोटे-छोटे दानों में पोषण का भंडार छुपा है।
किशमिश खाते ही एक्टिव हो जाते हैं ये अंग
किशमिश खाते ही दिल और दिमाग दोनों एक्टिव हो जाते हैं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है
किशमिश में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जिससे ये पेट और पाचन को बेहतर बनाने का काम करती हैं।
डेली कुछ दाने किशमिश खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे गट हेल्थ में सुधार आता है और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।
किशमिश में एंटीआॅक्सीडेंट्स काफी ज्यादा होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
किशमिश में कई विटामिन पाए जाते हैं और कैल्शियम की मात्रा भी अच्छी होती है। इसलिए रोजाना किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
अगर शरीर में खून की कमी हो रही है तो किशमिश खाने से खून बढ़ता है और हीमोग्लोबिन में सुधार आता है।
विटामिन ए होने की वजह से किशमिश आंखों के लिए और त्वचा के लिए अच्छा ड्राईफ्रूट मानी जाती है।
किशमिश खाने का सही समय और तरीका
सुबह खाली पेट किशमिश खाना फायदेमंद होता है। इससे एनर्जी मिलती है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है। वैसे तो किशमिश को सूखा खा सकते हैं। लेकिन पानी में भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व और बढ़ जाते हैं। आप किशमिश को दूध में डालकर भी खा सकते हैं। सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को जबरदस्त लाभ मिलते हैं।
किशमिश में विटामिन
किशमिश में विटामिन सी और विटामिन बी6 पाया जाता है। शरीर में होने वाली कई विटामिन की कमी को किशमिश से पूरा किया जा सकता है। हीमोग्लोबिन और एनीमिया के मरीज को किशमिश खानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button