मथुरा-वृंदावन कैसे पहुंचें, क्यों प्रसिद्ध है यह मंदिर, सब कुछ जानें

बांके बिहारी मंदिर : मथुरा-वृंदावन कैसे पहुंचें, क्यों प्रसिद्ध है यह मंदिर, सब कुछ जानें
बांके बिहारी मंदिर मथुरा जिले के वृंदावन धाम में रमण रेती पर स्थित है। यह भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। बांके बिहारी कृष्ण का ही एक रूप है जो इसमें प्रदर्शित किया गया है। इसका निर्माण 1864 में स्वामी हरिदास ने करवाया था।
Vrindavan Shri Banke Bihari Temple : भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक मानचित्र पर मथुरा जनपद स्थित वृंदावन धाम एक पावन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह भारतीय आध्यात्मिक विरासत का एक अमूल्य प्रतीक भी है। वृंदावन के रमण रेती क्षेत्र में स्थित यह मंदिर श्रीकृष्ण के बांके बिहारी स्वरूप को समर्पित है।
श्रीधाम वृंदावन को ऐसा पावन स्थल माना जाता है कि कहा जाता है, यहां आने मात्र से पापों का नाश हो जाता है। भक्तजन श्री बांके बिहारी जी के दर्शन मात्र से अपने को कृतार्थ मानते हैं। मंदिर का वातावरण, कृष्ण भक्ति के भाव, और रासलीला की अद्भुत परंपरा इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाते हैं।
यह भी पढे़ं : मथुरा: हरियाली तीज पर स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे ठाकुर बांके बिहारी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
बांके बिहारी मंदिर का इतिहास
बांके बिहारी मंदिर मथुरा जिले के वृंदावन धाम में रमण रेती पर स्थित है। यह भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। बांके बिहारी कृष्ण का ही एक रूप है जो इसमें प्रदर्शित किया गया है। इसका निर्माण 1864 में स्वामी हरिदास ने करवाया था।
श्रीधाम वृंदावन, यह एक ऐसी पावन भूमि है, जिस भूमि पर आने मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है। ऐसा आखिर कौन व्यक्ति होगा जो इस पवित्र भूमि पर आना नहीं चाहेगा और श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर अपने को कृतार्थ करना नहीं चाहेगा। यह मंदिर श्री वृंदावन धाम के एक सुंदर इलाके में स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण स्वामी श्री हरिदास जी के वंशजों के सामूहिक प्रयास से संवत 1921 के लगभग किया गया।
कैसे पहुंचे बांके बिहारी मंदिर?
हवाई मार्ग से आया यहां पहुंचना है तो निकटतम एयरपोर्ट आगरा का खेरिया एयरपोर्ट है, जहां से मथुरा की दूरी लगभग 46 किमी है, जबकि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 136 किमी दूर है। रेल मार्ग से अगर पहुंचना है तो मथुरा जंक्शन और मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों से सीधे जुड़े हुए हैं।
मथुरा राज्य और निजी बस सेवाओं से दिल्ली, आगरा, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों से सड़क मार्ग के जरिए सीधा जुड़ा है।
यह भी पढे़ं : Mathura: कोकिलावन धाम में शनिदेव का सिद्ध मंदिर, जल्द मिलेगा पर्यटन सुविधा केंद्र