व्यापार समाचार

रिलायंस इंडस्ट्रीज फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में भारत की शीर्ष कंपनी, चार साल में 67 पायदान की छलांग

नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फॉर्च्यून की 2025 की ग्लोबल 500 सूची में भारतीय कॉरपोरेट्स के बीच अपनी नंबर वन रैकिंग बनाए रखी है। फॉर्च्यून रैंकिंग के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज नवीनतम सूची में 88वें स्थार पर है।
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली यह कंपनी ने पिछले चार वर्षों में 67 स्थानों की भारी बढ़त हासिल की है। यह 2021 में 155वें स्थान पर थी। रिलायंस इंडस्ट्रस फॉर्च्यून ग्लोबल की सूची में 22 साल से शामिल है। यह भारत में किसी अन्य निजी क्षेत्र की कंपनी की तुलना में काफी लंबा है।
इस साल फॉर्च्यून की सूची में भारत की नौ कंपनियां शामिल हैं। इनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की हैं। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची 31 मार्च 2025 को या उससे पहले समाप्त हुए वित्तीय वर्षों के लिए कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों को रैंक करती है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 में 1,071,174 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च समेकित सकल राजस्व दर्ज किया। यह साल-दर-साल 7.1 प्रतिशत अधिक है। साथ ही 183,422 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए हासिल किया, जो साल-दर-साल 2.9 प्रतिशत अधिक है। इसमें तेल-से-रसायन (ओ2सी), तेल और गैस, खुदरा और डिजिटल सेवा व्यवसायों में से प्रत्येक ने स्वस्थ वृद्धि दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button