WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
हड्डियों के लिए लहसुन का तेल है बेहद फायदेमंद, मिनटों में होगा जोड़ों का दर्द छूमंतर, जानें कैसे करें इस्तेमाल? – Dixit Times
स्वास्थ्य

हड्डियों के लिए लहसुन का तेल है बेहद फायदेमंद, मिनटों में होगा जोड़ों का दर्द छूमंतर, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाता है। इसके जीवाणुरोधी, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के कारण लहसुन का तेल शरीर के दर्द से राहत दिलाने में भी बहुत प्रभावी होता है। आइए जानते हैं लहसुन का तेल बनाने का तरीका और इसके शानदार फायदों के बारे में।
लहसुन के तेल के फायदे
हड्डियों को मजबूत बनाए: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लहसुन का तेल शरीर के किसी भी हिस्से के दर्द में राहत दिला सकता है, चाहे वह पीठ, गर्दन, घुटने, हाथ या पैर का दर्द हो। नियमित रूप से लहसुन के तेल से शरीर की मालिश करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद है।
शरीर को गर्म रखे: लहसुन की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका उपयोग बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको सर्दी महसूस हो रही हो, तो इस तेल की मालिश से शरीर में गर्मी आती है और ठंड से बचाव होता है।
बालों में रूसी की समस्या खत्म करे: बालों में रूसी एक आम समस्या है। लहसुन के तेल से बालों की मसाज करने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
लहसुन का तेल बनाने का तरीका
लहसुन का तेल बनाना बहुत आसान है: सबसे पहले लहसुन की 5 से 7 कलियाँ लें। कलियों को छीलकर बारीक काट लें या कूट लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सरसों का तेल लें और उसे धीमी आंच पर रखें। तेल गर्म होने पर उसमें कटा या कुटा हुआ लहसुन डाल दें। करीब दो से तीन मिनट बाद गैस बंद कर दें। तेल को ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि लगाने से पहले इसे हल्का गर्म करना फायदेमंद होता है।
लहसुन का तेल कैसे लगाएं?
इसे लगाने से पहले हल्का गर्म कर लें। दिन में दो से तीन बार जहां पर दर्द हो रहा है, वहां पर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित मालिश से आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।

Related Articles

Back to top button