WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
चहल के जन्मदिन पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश का खास पोस्ट:बर्थडे विश करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा-उम्र बढ़ना जीवन का हिस्सा है – Dixit Times
मनोरंजन

चहल के जन्मदिन पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश का खास पोस्ट:बर्थडे विश करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा-उम्र बढ़ना जीवन का हिस्सा है

आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। महवश ने हाल ही में चहल के जन्मदिन पर खास पोस्ट किया, जो अब वायरल हो गया है। महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में चहल की अनदेखी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने एक मजाकिया कैप्शन लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो युजी! उम्र बढ़ना जीवन का एक हिस्सा है और जिंदगी के दूसरे हिस्से और भी ज्यादा खराब हैं। इसलिए शुभकामनाएं।’
गौरतलब है कि 23 जुलाई को चहल 35 साल के हो गए हैं। इन दोनों का एक और वीडियो वायरल है, जिसमें युजी महवश को गले लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो चहल की बर्थडे पार्टी की है। वीडियो में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि दोनों पिछले कुछ दिनों से लंदन में साथ में वेकेशन मना रहे हैं। इस दौरान एक लड़की ने दोनों का साथ में घूमते हुए वीडियो बना सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि प्यार कितना भी छुपा लो, छुपाता नहीं है। हालांकि, अब तक क्रिकेटर और महवश ने अपने रिश्ते को कबूल किया है।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हाल ही में ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक लड़कियों की तरह तैयार हुए और युजवेंद्र की जमकर खिंचाई की। आरजे महवश के नाम पर जब चहल से सवाल पूछा गया, तब उन्होंने शो में साफ कह दिया था कि पूरा इंडिया उनके रिलेशनशिप स्टेटस को जान चुका है।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद से ही क्रिकेटर को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। कुछ समय पहले ही दोनों की डिनर डेट का एक वीडियो सामने आया था। इसके अलावा भी महवश कई बार युजवेंद्र के साथ क्रिकेट मैच में साथ स्पॉट हुई हैं।

Related Articles

Back to top button