प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज फूड का आनलाइन कारोबार:वृंदावन में फूड डिलेवरी करने वाले प्लेटफॉर्म से आया नॉन वेज मोमोज

मथुरा। धार्मिक नगरी वृंदावन में एक बार फिर आॅनलाइन आॅर्डर कर डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म द्वारा नॉन वेज फूड की डिलीवरी करने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने धार्मिक भावना आहत होने पर पुलिस से लिखित शिकायत की है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।
वृंदावन के स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह ने आॅनलाइन कुछ समान मंगाने के लिए एक एप पर आॅर्डर किया। इसी दौरान उनकी नजर एक मोमोज के प्रोडक्ट पर गई। इस पर लिखा था पैक्ड चिकन सेल। इसके बाद लक्ष्मण सिंह ने यह पता लगाया कि क्या इसकी डिलीवरी धार्मिक नगरी वृंदावन में हो सकती है और इसके लिए आॅर्डर कर दिया।
लक्ष्मण सिंह के आॅर्डर करने के 10 मिनट के अंदर ही डिलीवरी बॉय आॅर्डर किए गए सामान की डिलीवरी करने के लिए उनके पास पहुंच गया। डिलीवरी बॉय से जब लक्ष्मण सिंह ने पैकेट लिया और उसको खोलकर देखा तो उसमें चिकन मोमोज थे। जिसके बाद परिक्रमा मार्ग में बर्फ फैक्ट्री के पास रहने वाले लक्ष्मण सिंह ने इसे खोला तो उसमें चिकन वाले मोमोज थे।
डिलीवरी करने पहुंचे युवक ने लक्ष्मण सिंह को बताया कि वह आॅनलाइन डिलीवरी करने वाले एप के जरिए डिलीवरी करता है और यह समान वह चैतन्य बिहार स्थित पापड़ी चौराहा के समीप बने गोदाम से लाया है। वृंदावन में आॅनलाइन नॉन वेज फूड डिलीवरी के मामले का खुलासा करने के लिए लक्ष्मण सिंह ने इसका वीडियो भी बनाया।
धार्मिक नगरी वृंदावन जहां नॉन वेज और शराब की बिक्री प्रतिबंधित है वहां पर नॉन वेज की हो रही डिलीवरी को लेकर लक्ष्मण सिंह नाराज हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी जितेंद्र सिंह राणा को दी। शिकायत मिलने के बाद जितेंद्र सिंह राणा और लक्षण सिंह अन्य लोगों के साथ पुलिस के पास पहुंचे और लिखित शिकायत की।
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग गुस्से का इजहार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि धार्मिक नगरी की मयार्दाओं को तार तार किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग वृंदावन में बढ़ती भीड़ को भी इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां श्रद्धालु के नाम पर आ रहे पर्यटक यहां की मयार्दाओं को ताक पर रख रहे हैं।