सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, दोपहर बाद उठा कूड़ा
आगरा । जगनेर रोड, सराय ख्वाजा बवाल के बाद ऋकफ दर्ज होने से गुस्साए सफाई कर्मचारी तीसरे दिन दोपहर बाद हड़ताल खत्म हो गई। इसके बाद शहर से कूड़ा उठना शुरू हुआ। इससे लोगों को राहत मिली।
हड़ताल के चलते शनिवार सुबह भी कूड़ा नहीं उठा था। शहर में सड़क किनारे 50 से अधिक जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। ऐसे में बरिश के दिनों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है था।
16 जुलाई को जगनेर रोड स्थित सराय ख्वाजा में विधायक के चाचा सहित अन्य दुकानदारों का नगर निगम की टीम से झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए थे।
17 जुलाई को दुकानदार की ओर से सफाई इंस्पेक्टर सहित एक अन्य सफाई सहित 20 अज्ञात के खिलाफ ऋकफ दर्ज कराई।
इससे गुस्साए सफाई कर्मचारी 17 जुलाई से ही हड़ताल पर हैं। शनिवार को तीसरे दिन भी उनकी हड़ताल जा रही। वे आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। मगर, दोपहर बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
हड़ताल के चलते सुभाष नगर, अलबतिया रोड, अशोक विहार, पृथ्वीनाथ मंदिर रोड, प्रकाश नगर, भोगीपुरा, मारुति एस्टेट, खेरिया मोड़, केदार नगर, वीके पुरम, मानस नगर आदि जगहों से कूड़ा नहीं उठा। सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
अधिकांश जगहों पर आधी सड़क तक कूड़ा एकत्रित हो गया है। इसकी वजह से निकलना मुश्किल हो गया था।
दोपहर बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम पर लौटे। उन्होंने कूड़ा उठाना शुरू किया। इससे लोगों को काफी राहत मिली।