सिर्फ उंगलियों पर लगाएं ऐसी मेहंदी डिजाइन, आपकी हथेलियों पर टिक जाएगी सबकी नजर

आजकल लड़कियां हथेलियों में भर-भर कर मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहती हैं। मिनिमम मेहंदी डिजाइन की चाहत में अधिकतर लड़कियां बेल डिजाइन, अरेबिक डिजाइन या गोल डिजाइन लगाती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन से हथेलियां पूरी मेहंदी ने नहीं रची होती, बल्कि कुछ हिस्से में ही मेहंदी लगी रहती है। हालांकि अब ट्रेंड अधिक मिनिमम डिजाइन का है। इसमें सिर्फ उंगलियों में मेहंदी लगाई जाती है। अगर आप फुल हैंड मेहंदी पसंद नहीं करतीं या जल्दी में हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर डिटेल्ड मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इसमें मेहंदी से उंगलियां भरी नहीं जाती हैं, बल्कि उंगलियों में मेहंदी की बारीक डिजाइन लगाई जाती है।
इस डिजाइन से आपकी हथेलियां भी खूबसूरत दिखेंगी और ये स्टाइलिश भी लगेगा। उंगलियों की मेहंदी डिजाइन में रिंग स्टाइल मेहंदी, डॉट एंड लाइन पैटर्न, अरेबिक उंगलियों की बेल नेट डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप भी उंगलियों में मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो यहां से कुछ आइडिया ले सकती हैं।
समय कम है और आसानी से मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन मिनटों में बन जाती है। रचने के बाद सुंदर दिखती है। तस्वीर में बैक फिंगर डिजाइन दी गई है लेकिन आप इसे हथेली पर और दोनों साइड पर लगा सकते हैं। हथेली पर लगाते समय फिंगर टिप को मेहंदी से भर लें।
पारंपरिक मेहंदी डिजाइन से हटकर इस तरह की मेहंदी डिजाइन मॉडर्न और खूबसूरत दिखती है। इसमें आप इसे हथेली पर आगे, पीछे या तस्वीर में दी गई जगह के अनुरूप बना सकते हैं। इसमें मेहंदी की पतली कोन से सिर्फ पत्तियों को बनाते हुए पूरी डिजाइन बनाई जाती है।
तस्वीर में दी गई मेहंदी डिजाइन उंगलियों पर रचा ली तो पूरी हथेली पर मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं होगी। ये डिजाइन बिना हथेली भरे भी बहुत आकर्षक दिखेगी। अगर आप कॉलेज या दफ्तर जाती हैं और मेहंदी लगाने का शौक रखती हैं तो इस तरह की डिजाइन से पारंपरिक मेहंदी डिजाइन को मॉडर्न टच दे सकती हैं।
इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपकी हाथों की खूबसूरती को दोगुनी कर सकती है। इस डिजाइन को बारीकी से बनाया गया है। भले ही ये मेहंदी डिजाइन सिर्फ उंगलियों में रचाई गई है लेकिन ये पूरे हाथ का आकर्षण बना रही है। अगर आप ध्यान से इस डिजाइन को देखें तो इसे बनाना बहुत अधिक कठिन नहीं है। क्रॉस पत्तियों से उंगली को कवर करें। क्रॉस के बीच में चौकोर डिजाइन बनाएं। उंगलियों के अंत में छोटे-छोटे फूल बनाएं।