मथुरा में ट्रैफिक जाम की समस्या से नाराज हुए विधायक

मथुरा । मथुरा-वृंदावन विधान सभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने जाम की समस्या को लेकर मथुरा के अधिकारियों से जमकर नाराजगी का इजहार किया। विधायक श्री कांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- यह प्रशासनिक निष्क्रियता का नतीजा है। इतना ही नहीं उन्होंने आगरा कमिश्नर और ऊकॠ को टैग कर इसका संज्ञान लेने को कहा है।
विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की पोस्ट को देखकर लगता है। वह मथुरा के अधिकारियों से खफा है। उन्होंने जिस नाराजगी भरे लहजे में पोस्ट की और उसमें मथुरा के अधिकारियों को न मेंशन कर आगरा कमिश्नर और को टैग किया। वह यही दशार्ता है।
विधायक श्री कांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लिखा- वृंदावन की यातायात व्यवस्था लंबे समय से ध्वस्त है। प्रशासनिक निष्क्रियता की स्थिति यह है कि प्रात: 7 बजकर 45 मिनट से 8 बजे के मध्य मल्टी लेबल पार्किंग, प्रेम मंदिर तिराहा आदि नाकों पर एक भी सिपाही नहीं था और बाहरी वाहन लगातार प्रतिबंधित मार्गों से प्रवेश कर रहे थे।
इसके अतिरिक्त सुनरख रोड,वराह घाट पर बड़ी संख्या में प्राइवेट वाहन खड़े थे और लगभग सभी प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों पर ऐसे वाहनों एवं अस्थाई अतिक्रमण के कारण दिन के अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विधायक श्री कांत शर्मा ने लिखा कि इससे आगंतुक श्रद्धालु और आम जन दोनों त्रस्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सख्त निर्देश हैं मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। मथुरा-वृंदावन के सभी प्रमुख मार्ग विशेष रूप से प्रमुख मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्ग अस्थाई अतिक्रमण एवं जाम से मुक्त हों।
रेहड़ी पटरी पर सामान बेचने वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएं। शैलेंद्र सिंह आयुक्त आगरा एवं शैलेश कुमार पांडे ऊकॠ आगरा इसका संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री जी के आदेशों का अनुपालन सुरक्षित करें।