मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब:गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर लाखों भक्त,
गोवर्धन। गोवर्धन नगरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। देश-विदेश से आए भक्तगण गिर्राज महाराज की परिक्रमा कर रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। परिक्रमा मार्ग पर पुलिस बल तैनात है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह प्याऊ और भंडारे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को जलपान और भोजन प्रसाद की सुविधा मिल रही है। लाइट और साउंड की व्यवस्था से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भगवान श्री कृष्ण और गिर्राज महाराज के भजन गूंज रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की है। साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। भक्तजन शांतिपूर्ण माहौल में परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।