आगरा

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला:आगरा में डंडे से पीटा फिर गले में फंदा बांधकर लटकाया

आगरा । आगरा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को फंदे से लटका दिया। सुबह मोहल्ले वालों के सामने रोने का नाटक करने लगी। पुलिस से कहा कि पता नहीं कैसे हो गया। पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।
पुलिस को पति के शरीर पर कई जगह निशान मिले। शक होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस को बताया कि मैंने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। पति की 8 बीघा जमीन को अपने नाम करवाना चाहती थी। मामला के फतेहपुर सीकरी का है।
सुरेश की दूसरी और प्रीति की भी दूसरी शादी थी। प्रीति अक्सर अपने मायके में ही रहती थी। फोन पर व घर पर ही अक्सर दोनों लड़ते थे।
5 जुलाई को दुल्हारा गांव में रहने वाले सुरेश सिंह का शव घर के कमरे में मिला था। सुरेश 4 भाई हैं। सभी लोग अलग-अलग रहते हैं। सुरेश किसान थे। उनकी 2017 में प्रीति से शादी हुई थी।
पत्नी प्रीति ने कहा कि पति ने सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस पहुंची। शरीर पर चोटों के निशान थे। गले में साड़ी का फंदा था। पास ही खून से सने हुए डंडे पड़े थे।
इससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने प्रीति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। बाद में सुरेश के बड़े भाई सोबरन सिंह ने प्रीति और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
प्रीति ने बताया- पति सुरेश से मेरा आए दिन लड़ाई-झगड़ा चलता रहता था। मैं पति से 8 बीघा का जमीन को अपने नाम करने के लिए कह रही थी। लेकिन, वह मान नहीं रहा था। यही नहीं, उसने ब्लॉक में जाकर परिवार रजिस्टर में भी अपना नाम दर्ज करा दिया था।
मेरा एक भाई सुरेंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा पद पर तैनात है। मैंने जब दरोगा भाई से इस मामले में बताया, तो उसने मुझसे कहा कि अपने पति के साथ ही राजी-खुशी रहो।
इसी बीच मेरी मुलाकात एक शादी समारोह में मलपुरा के वीरू उर्फ वीरू से हुई। मैंने वीरू से जान-पहचान बढ़ाई। हमारे बीच नजदीकियां बढ़ गईं। फिर मैंने वीरू को पति की हत्या करने की साजिश में शामिल किया।
हालांकि वो उसे मुंह बोला भाई कहती थी। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में प्रेस प्रसंग था। साजिश के तहत दोनों शनिवार यानी 5 जुलाई को रात को दुल्हारा पहुंचे। मिलकर डंडे से पीटकर सुरेश की हत्या कर दी। फिर रात में ही दोनों भाग गए।
6 जुलाई को सुबह मैं अपने प्लान के तहत आॅटो से दुल्हारा पहुंची। घर जाकर मैंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। सबसे कहा कि पति सुरेश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर हमारे अन्य परिजन और पड़ोसी भी आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रीति हमेशा अपने पति से लड़ती-झगड़ती रहती थी। अधिकतर अपने मायके में ही रहती थी।

Related Articles

Back to top button