आगरा

आगरा कैंट स्टेशन के पास चला अतिक्रमण अभियान:निगम ने हटाईं सड़क किनारे लगीं गुमटियां

आगरा । आगरा कैंट स्टेशन रोड पर शुक्रवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने सड़क और फुटपाथ पर लगे दर्जनों ठेलों, गुमटियों और बांस-बल्लियों से बनी अवैध दुकानों को हटाया। जैसे ही निगम की कार्रवाई शुरू हुई, कई दुकानदार खुद ही सामान समेटने लगे। टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ ठेले और सामग्री जब्त कर निगम की गाड़ी में भरवाई गई।
आगरा कैंट स्टेशन की ओर जाने वाली रोड पर अवैध ठेल और अतिक्रमण हो रखा था। इसको लेकर नगर निगम में शिकायत हुई थी। इसके चलते निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
उनका कहना है कि रोजाना शाम को यहां भीड़ और जाम की स्थिति बन जाती थी। फुटपाथ और सड़क के किनारे दुकानें लगने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अक्सर परेशान रहते थे। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय निवासियों ने निगम की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अब आने-जाने में सुविधा होगी।
निगम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button