WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
संकट में उत्तराखंड सरकार, BJP से हाथ मिलाएंगे 13 MLA – Dixit Times
ताजा खबर

संकट में उत्तराखंड सरकार, BJP से हाथ मिलाएंगे 13 MLA

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार संकट में दिखाई दे रही है। चर्चा है कि कांग्रेस के 13 असंतुष्ट विधायक भाजपा से हाथ मिलाने वाले हैं। आशंका है कि इस बड़े राजनीतिक बवंडर के बाद उत्तराखंड की सरकार गिर सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों में अमृता रावत, हरक सिंह रावत, शैला रानी, राजकुमार, नवप्रभात, उमेश शर्मा, राजेंद्र भंडारी, अनुसूया प्रसाद मैखुरी, जीत सिंह, सुबोध उनियाल, सुंदर लाल मंद्रवाल व गणेश गोदियाल का नाम शामिल है। बृहस्पतिवार को यह सवाल सरगर्म रहा कि भाजपा असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों से हाथ मिलाकर विधानसभा में बजट पर वोटिंग के दौरान कोई बड़ा खेल करने वाली है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि शक्तिमान प्रकरण में बाजी हाथ से चले जाने के बाद पार्टी करो या मरो जैसी स्थिति में आकर खड़ी हो गई है। ऐसे में भाजपा को अपना मंसूबा पूरा करने में उन असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का साथ मिल सकता है जो अब तक मंत्री बनाए जाने की आस लगाए बैठे थे। कारण कि, उनका मानना है कि अब मंत्री बन भी गए तो हाथ क्या लगना है? लिहाजा वे अपनी आस्था बदल सकते हैं। हालांकि ऐसा हो सकता है, इसका कोई ठोस आधार भी नहीं, लेकिन खुफिया पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की कांग्रस सरकार खुद ऐसी आशंका से सहमी हुई है।

Related Articles

Back to top button