खेल समाचार

‘UPA ने मुलायम सरकार को बर्खास्त करने की कोशिश की थी’

नई दिल्ली।

ऐसे समय जबकि कांग्रेस केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर हाल में उत्तराखंड और इसके पहले अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने पर निशाना साध रही है, यूपीए-1 सरकार के दौरान केन्द्रीय कानून मंत्री रहे हंसराज भारद्वाज ने कहा है कि वर्ष 2007 में भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेतृत्व उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार को बर्खास्त करना चाहता था लेकिन वह इस पर सहमत नहीं हुए थे।

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह कई मुद्दों जैसे 2जी आवंटन और उप्र में कांग्रेस की लाइन पर नहीं चलना चाहते थे इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि भारद्वाज को यूपीए-2 की कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। इसके बदले उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था।

गांधी-नेहरू परिवार के वफादर रहे भारद्वाज कांग्रेस द्वारा एकओर कर दिए जाने से खफा हैं। कर्नाटक से लौटने के बाद उन्हें पार्टी ने कोई नई जिम्मेदारी भी नहीं दी है। वह इन दिनों खुद को कांग्रेसी कहलाना भी पसन्द नहीं करते। उन्होंने कहा कि अरुणाचल और उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की वजह कांग्रेस में विद्रोह का होना था।

Related Articles

Back to top button