WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
किडनी में कहीं सूजन तो नहीं! शरीर में दिखाई देने लगे हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान – Dixit Times
स्वास्थ्य

किडनी में कहीं सूजन तो नहीं! शरीर में दिखाई देने लगे हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

अगर किसी भी बीमारी को जल्दी डिटेक्ट कर उसका इलाज शुरू कर लिया जाए, तो शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचने से बचाया जा सकता है। लेकिन ज्यादातर लोग शरीर में बार-बार दिखाई देने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती कर देते हैं जिसके कारण उनकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। आइए किडनी में सूजन के दौरान शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।
इन लक्षणों पर गौर करना है जरूरी
अगर आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि आपकी किडनी की सेहत खराब हो रही हो। इसके अलावा अगर आपकी पेशाब में खून या फिर मवाद आ रहा हो, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। पेशाब के रंग और गंध में बदलाव, इस तरह का लक्षण भी किडनी में सूजन पैदा होने का संकेत साबित हो सकता है।
कमर में दर्द और पैरों में सूजन
कमर में दर्द महसूस होना, इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, किडनी में सूजन की वजह से कमर के आस-पास के हिस्से में दर्द हो सकता है। उठते या फिर लेटते समय कमर पर जोर पड़ना भी किडनी की खराब सेहत का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके पैर सूज गए हैं, तो हो सकता है कि आपकी किडनी में सूजन पैदा हो गई हो।
उल्टी की समस्या को न करें नजरअंदाज
जब किडनी सही से काम नहीं करती, तब मतली या फिर उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्या आपको ये सारे लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं? अगर हां, तो आपको बिना देरी किए अपनी जांच करवा लेनी चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button