WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
जलभराव से आक्रोश, महिलाओं ने आगरा रोड पर लगाया जाम:पुलिस से तीखी नोकझोंक – Dixit Times
अन्य

जलभराव से आक्रोश, महिलाओं ने आगरा रोड पर लगाया जाम:पुलिस से तीखी नोकझोंक

हाथरस । हाथरस की स्टेट बैंक कॉलोनी में जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने आज आगरा रोड पर जाम लगा दिया। महिलाएं हाथों में डंडे, तार और रस्सियां लेकर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर उतर आईं। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी बहस हुई। महिलाओं का कहना था कि मामूली बारिश में भी कॉलोनी में पानी भर जाता है। इससे संक्रामक रोग फैल रहे हैं। बिजली पोलों में अक्सर करंट आने की समस्या भी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
इसी दौरान आगरा से आ रहीं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर भी जाम में फंस गईं। महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और गंदे पानी के घरों में घुसने की समस्या बताई। विधायक ने एसडीएम सदर को फोन कर टीम के साथ मौके पर पहुंचने और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य और मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। विधायक के आश्वासन के बाद महिलाओं ने करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया और यातायात सामान्य हो गया।

Related Articles

Back to top button