अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन के मॉल में भारी गोलीबारी, 4 की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में वॉशिंगटन के बर्लिंगटन में एक मॉल में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी करने वाला शख्स मौके से फरार हो गया।
वॉशिंगटन प्रांत गश्त के प्रवक्ता मार्क फ्रांसिस ने ट्विटर पर बताया कि सियेलटे से उत्तर में लगभग 65 मील दूर वॉशिंगटन के बर्लिंगटन में कास्काडे मॉल में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 7.30 बजे यह गोलीबारी हुई।