खेल समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश के बिना बनेगी सरकार, महागठंधन खुश

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। नवंबर से पहले चुनाव होना तय है। इसी बीच एक ओपिनियन पोल आया है। जिसके आकंड़े चौंकाने वाले हैं। पोल ट्रैकर के सर्वे मुताबिक इस बार इंडिया गठबंधन से आगे निकल सकता है।
पोल ट्रैकर सर्वे के मुताबिक तेजस्वी यादव इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बना सकते हैं। सर्वे के मुताबिक महागठबंधन (कांग्रेस, राजद, वामदल, वीआईपी) को बिहार विधानसभा चुनाव में 44.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि भाजपा और जदयू गठबंधन को 42.8 वोट मिल सकते हैं।
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। बहुमत का आकंड़ा 122 है। पोल ट्रेकर ने अपने सर्वे में बताया कि इंडिया गठबंधन इस बार सरकार बना सकती है। सर्वे के मुताबिक इंडिया गठबंधन को 126 सीटें मिल सकती है। तेजस्वी यादव राज्य के सीएम बन सकते हैं। दूसरी ओर भाजपा और जदयू गठबंधन 112 सीटों पर सिमट सकता है।
पोल ट्रैकर सर्वे के मुताबिक जनसुराज पार्टी को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में निराशा हाथ लग सकती है। आॅपिनियन पोल के मुताबिक जनसुराज पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिलने की उम्मीद है। अन्य पार्टियों के खाते में 8 सीटें आ सकती है।
सर्वे के मुताबिक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव सीएम फेस के लिए पहली पसंद बताए जा रहे हैं। तेजस्वी के पक्ष में 43 फीसदी लोगों ने मत दिया है। सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार दूसरे पायदान पर हैं। 31 फीसदी लोग नीतीश कुमार को पसंद करते हैं। जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर तीसरे नंबर पर हैं।
राजद नेता तेजस्वी लगातार सामाजिक व आर्थिक न्याय की बात कर रहे हैं। वह ओबीसी कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा शुरूआत से बहुजन विरोधी और आरक्षण के विरुद्ध रहा है। राजद सुप्रीमो लालू यादव शुरू से कहते आ रहे हैं कि भाजपा की सोच मनुस्मृति और बंच आॅफ थॉट्स की रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मंशा जाति जनगणना को उसके मूल उद्देश्य से भटकाने की है। राजद ने कहा कि हमें आशंका है कि केंद्र सरकार ओबीसी और ईबीसी के आंकड़े जारी नहीं करेगी, लेकिन हम उनकी मंशा सफल नहीं होने देंगे।
तेजस्वी यादव बिहार में उट नीतीश के सोशल कॉम्बिनेशन को साधने में जुट गए हैं। नीतीश के लव कुश समीकरण को तोड़ने के लिए राजद ने औरंगाबाद से सांसद अभय कुशवाहा को लोकसभा में राजद संसदीय दल का नेता घोषित किया है। इसी तरह वह कुर्मी समुदाय में भी पैठ बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button